रेल दुर्घटना में रेल को प्रत्यक्ष तौर पर 55 लाख रुपए की हुई क्षति, इस विभाग को प्रथम दृष्टया में ठहराया गया जिम्मेदार। // LIVE NEWS 24

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया 
रविवार को गया के पास हुई रेल दुर्घटना में रेलवे को प्रत्यक्ष रूप से 55 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। इस घटना की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है। जबकि इस दुर्घटना के लिए प्रथम दृष्टया में अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें बंधुआ पैमार स्टेशन के बीच कोयला लड़ी मालगाड़ी कई वैगन पटरी से उतर गई थी। घटना के बाद संयुक्त रूप से इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई है। जांच में ये बात सामने आई है कि इसके लिए अभियंत्रण विभाग जिम्मेदार है। मालूम हो कि घटना के बाद राहत कार्य के लिए डीडीयू रेल मंडल के गया, दानापुर मंडल के दानापुर से तथा धनबाद मंडल के गोमो से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ राहतकर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस घटना की जांच में ट्रेन के पायलट, सहायक पॉयलट, ट्रेन के गार्ड से बयान रेल पदाधिकारियों की टीम ने कलमबद्ध किया है। कई पेन्ड्रॉल क्लिप, स्लीपर को भी क्षति पहुंची थी। चीफ लोको इंस्पेक्टर के. के. सिंह ने गति की जांच की है। संयुक्त जांच में कई विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं।

Popular posts from this blog

बुनियाद बीघा गांव में शुरू हुआ कलश यात्रा और अखंड कीर्तन। // LIVE NEWS 24

बुनियादी बीघा गांव में चार दशक से बच्चों को दे रहे हैं गुरुकुल शिक्षा। // LIVE NEWS 24

गया के प्रसिद्ध हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभय नारायण से साइबर ठगों ने उड़ाए 4 करोड़ 40 लाख, झूठे केस का डर दिखाकर रची अनोखी साजिश। //LIVE NEWS 24